कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित टॉप-10 देशों में जर्मनी में सबसे कम 1.4 मृत्युदर

कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया के टॉप-10 देशों में सबसे कम मृत्युदर जर्मनी में है। यहां हर 100 संक्रमित व्यक्ति में से औसतन 1.4 की मौत हो रही है। जर्मनी में अब तक कोरोना के 91,159 केस आए हैं। 1,330 लोगों की मौत हुई है। 26,400 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जर्मनी के बाद सबसे कम मृत्युदर अमेरिका में है। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा 2.77 लाख केस आए हैं। 7,174 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन यहां मृत्युदर 2.6 है। यह भारत और चीन से कम है। चीन में मृत्युदर 4 और भारत में 2.75 है।