अब तक 65 हजार मौतें

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या  रविवार दोपहर 12 लाख  14 हजार 913 हो गई।। 65 हजार 626 लोगों की मौत हो चुकी है। दो लाख 53 हजार मरीज अब तक स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में 24 घंटे में एक हजार 224 लोगों की जान गई है। एपिसेंटर माने जा रहे न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 630 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में शनिवार को कुल 674 संक्रमितों ने दम तोड़ा। ये संख्या अप्रैल महीने के चार दिनों में सबसे कम है। उधर, ब्रिटेन सरकार उन लोगों से बेहद परेशान है जो लॉकडाउन तोड़कर धूप का आनंद लेने के लिए पार्क या दूसरी सार्वजनिक जगहों पर जा रहे हैं।